चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, पत्नी-बच्ची समेत फ्लाईओवर पर गिरे

लखनऊ। Hussainganj थाना क्षेत्र में शेर वाली कोठी के पास रहने वाले 29 वर्षीय मोहम्मद मुशर्रफ 12 चाइनीज मांझे का शिकार हो गए। वह पत्नी और छोटी बच्ची के साथ बाइक से हुसैनगंज से लालकुआं जा रहे थे, तभी फ्लाईओवर पर अचानक मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। तेज धार से गर्दन कट गई और दर्द के कारण अचानक ब्रेक लगाने से बाइक स्लिप हो गई। तीनों सड़क पर गिर पड़े।

पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पतंग उड़ाने वाले की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कह रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी अचानक हुई कि मुशर्रफ संभल भी नहीं पाए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button