मेरठ। सपा नेताओं की कथित पिटाई के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। नए SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने चार्ज संभालने के तुरंत बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अखिलेश गौड़ समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच सहारनपुर DIG अभिषेक सिंह को सौंपी गई है।
सपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप
शुक्रवार को सपा नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए। दिग्विजय भाटी चोटिल आंख पर पट्टी बांधकर पहुंचे और अपने घाव दिखाते हुए भावुक हो गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व SSP अविनाश पांडेय के निर्देश पर उन्हें बूटों से पीटा गया और बेहोश होने तक मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइंस स्थित SOG कार्यालय ले जाया गया, जहां भी कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई।
गाना बजाकर नचाने का आरोप
दिग्विजय भाटी ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोबाइल पर गाना बजाकर उन्हें उस पर नाचने के लिए मजबूर किया गया। उनका दावा है कि चोटों के कारण वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, इसके बावजूद पुलिसकर्मी उन्हें नचाते रहे और उनका मजाक उड़ाते रहे।
पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
मेरठ पुलिस ने सपा नेताओं के आरोपों को निराधार बताया था। पुलिस का कहना था कि दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं और उन्हें चोटें स्कूटी से गिरने के कारण आई हैं।
इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ ने भी कहा था कि वह मौके पर बाद में पहुंचे थे। उनके मुताबिक, कप्तान की ओर से जो आदेश दिया गया था, उन्होंने उसका पालन किया।
सपा नेताओं की कथित पिटाई के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। नए SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने चार्ज संभालने के तुरंत बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अखिलेश गौड़ समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच सहारनपुर DIG अभिषेक सिंह को सौंपी गई है।