अंबेडकर नगर में मेगा हेल्थ कैंप ने रचा नया इतिहास

अंबेडकर नगर। 14 फरवरी को आयोजित मेगा हेल्थ कैंप ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस आयोजन में लगभग 5000 परिवारों ने न केवल स्वास्थ्य परामर्श लिया, बल्कि ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और अन्य जरूरी जांचों का लाभ भी उठाया। यह स्वास्थ्य शिविर जिले का अब तक का सबसे बड़ा और सुव्यवस्थित चिकित्सा अभियान साबित हुआ।

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका

कैंप में अंबेडकर नगर के छोटे-बड़े सभी डॉक्टरों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। डॉ. अरुण मौर्या, डॉ. विवेक मल्होत्रा, डॉ. आदेश, डॉ. विवेक अग्रहरि, डॉ. पी.पी. वर्मा, डॉ. प्रियांक गुप्ता, डॉ. सोनल आनंद और डॉ. संदीप यादव वॉलंटियर के रूप में शामिल होकर इस सेवा अभियान की सफलता सुनिश्चित की।

विशेष रूप से साईं पैथ लैब के हरिओम तिवारी और सूर्यांजलि डायग्नोस्टिक के विवेक सिंह ने तकनीकी और संसाधन सहयोग देकर कैंप की रीढ़ के रूप में कार्य किया। साथ ही पैरामेडिकल टीम, नर्सिंग स्टाफ और हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने प्रोफेशनल तरीके से हर जांच और परामर्श प्रक्रिया को व्यवस्थित किया।

स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

डॉ. प्रशांत सिकरवार ने बताया कि इस कैंप से यह स्पष्ट हुआ कि आयुष्मान योजना जैसी बड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं के बावजूद जागरूकता की कमी और महंगे अस्पतालों का डर आज भी आम लोगों को इलाज से दूर रखता है। मेगा हेल्थ कैंप ने इस दिशा में एक सकारात्मक पहल की, जिससे हजारों जरूरतमंद परिवारों को सही जानकारी और गुणवत्तापूर्ण इलाज का भरोसा मिला।

Related Posts

अंबेडकरनगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी हाउस अरेस्ट

अंबेडकरनगर। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी को सोमवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा…

Continue reading
विकासखंड टांडा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकासखंड टांडा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा प्रकोष्ठ, लेखा प्रकोष्ठ, ग्रामीण आवास प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *