लखनऊ में कोहरे और खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम की खराबी और कोहरे की वजह से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आने-जाने वाली कई उड़ानें देरी का शिकार रहीं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों में शेड्यूल में बदलाव हुआ, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

आने वाली उड़ानों पर कोहरे का असर

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि कम दृश्यता के कारण विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में देरी करनी पड़ी।

  • मुंबई से लखनऊ (एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-1026): 8:35 बजे की उड़ान 10:05 बजे पहुंची।
  • रियाद से लखनऊ (XY-333): 9:00 बजे की उड़ान 11:43 बजे लैंड हुई।
  • जेद्दा से लखनऊ (सऊदिया SV-890): 10:30 बजे की उड़ान 11:15 बजे लैंड हुई।
  • दुबई से लखनऊ (IX-194): तय समय से 50 मिनट देरी से 12:21 बजे पहुँची।

प्रस्थान करने वाली उड़ानों में भी देरी

  • लखनऊ से रियाद (XY-334): सुबह 10:00 बजे की उड़ान 12:55 बजे रवाना हुई।
  • जेद्दा के लिए (SV-891): 12:05 बजे की उड़ान 12:45 बजे उड़ान भर सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button