पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। इस बीच आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मितली बाघ ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी कार पर हमले का आरोप लगाया है। घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
प्रचार के दौरान हमला करने का आरोप
मिताली बाग ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इस हमले में उनके वाहन के शीशे तोड़ दिए गए और उनके ड्राइवर को भी चोटें आईं।
फेसबुक लाइव में दी जानकारी
उन्होंने सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव के जरिए घटना की जानकारी साझा की और आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है।
TMC ने भी की पुष्टि
Trinamool Congress ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे गंभीर हमला बताया। पार्टी के मुताबिक, मिताली बाग एक रैली में शामिल होने जा रही थीं, तभी यह घटना हुई।
BJP ने आरोपों को किया खारिज
वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह पूरी घटना एक राजनीतिक नाटक है और असल में TMC कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा समर्थकों पर हमला किया।
दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप
दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने के आरोप लगाए हैं, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
घटना की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज जुटाकर जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।









