
बदमाशों ने भागते समय नंबर प्लेट छिपाई
पीड़ित ने अलीगंज थाने में तहरीर दी
पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में
लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने श्याम स्वाद रेस्टोरेंट के पास मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने राहगीर का iPhone 16 Pro छीनकर तेज रफ्तार में फरार हो गए। भागते समय उन्होंने अपनी बाइक की नंबर प्लेट पैर से ढक ली, ताकि पुलिस उनकी पहचान न कर सके।
घटना का विवरण
- पीड़ित जौनपुर निवासी कुंवर ज्योतिरादित्य ने बताया कि 11 जनवरी की रात करीब 8:55 बजे वह अपनी मां से बात करते हुए जा रहे थे।
- अचानक बाइक पर सवार दो युवक आए और उनका मोबाइल छीन लिया। उन्होंने शोर मचाकर पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।
- घटना के समय पास में पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन बदमाशों ने नंबर प्लेट छिपा दी।
पुलिस की कार्रवाई
- पीड़ित ने अलीगंज थाने में तहरीर दी और मामला दर्ज कराया गया।
- पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।








