लखनऊ में सुबह कोहरा और शीतलहर, तापमान में उतार-चढ़ाव

लखनऊ में सुबह कोहरा और शीतलहर रही

अधिकतम तापमान 20.4°C, न्यूनतम 14.3°C दर्ज

अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड का अनुमान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा और शीतलहर ने मौसम को ठंडा कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार 10 बजे के बाद हल्की धूप निकलने लगी। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान रात में 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर हवा की गति लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button