Narendra Modi का कांग्रेस-DMK पर हमला

बोले- सत्ता बदलते ही DMK की पीठ में घोंपा छुरा

Narendra Modi ने बेंगलुरु में कांग्रेस और DMK पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। रविवार को ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 25-30 वर्षों से कांग्रेस और DMK के बीच करीबी संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि DMK ने कई बार कांग्रेस को राजनीतिक संकट से बाहर निकाला और 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक चली कांग्रेस सरकार भी DMK के समर्थन के कारण ही टिक सकी।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि DMK ने हमेशा कांग्रेस के हित में काम किया, लेकिन जैसे ही राजनीतिक समीकरण बदले, कांग्रेस ने पहला मौका मिलते ही DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया। उनके इस बयान को दक्षिण भारतीय राजनीति में नए सियासी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

बेंगलुरु कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी तेलंगाना पहुंचे, जहां हैदराबाद में उन्होंने करीब 9,400 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी से जुड़े कई बड़े काम शामिल हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री गुजरात दौरे पर जाएंगे। रविवार रात वह जामनगर में रुकेंगे। 11 मई को वह Somnath Temple में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। इसके बाद वडोदरा में ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button