मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

नई दिल्ली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर VB G RAM G किए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर देशभर में आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। यह अभियान 5 जनवरी से पूरे देश में चलाया जाएगा।

शनिवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है, इसी वजह से मनरेगा का नाम बदला गया है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का हर स्तर पर विरोध करेगी और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बनेगी।

CWC बैठक में खड़गे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश है। खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से न हटें।

कांग्रेस ने साफ किया कि मनरेगा और मताधिकार जैसे मुद्दों पर पार्टी किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी और जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button