फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए आवश्यक निर्देश

  • एसपी कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन
  • फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया
  •  सम्बंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अंबेडकरनगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे।एसपी केशव कुमार ने हर एक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे जुड़ी शिकायतों पर सम्बंधित थाना प्रभारियों व विवेचना अधिकारियों को न्यायसंगत एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि हर फरियादी को पुलिस से न्याय की अपेक्षा होती है, और हमारा कर्तव्य है कि हम निष्पक्ष रूप से उसकी शिकायत की जांच करें और उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें।जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों में मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी करते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में आए सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि जनपद पुलिस उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनसुनवाई में विभिन्न थानों से जुड़े मामले, राजस्व विवाद, मारपीट, साइबर फ्रॉड और महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Back to top button