विकास खंडों में नई तैनाती, सात बीडीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव

सीडीओ के आदेश पर नई तैनाती, कई अधिकारियों को मिला नया कार्यक्षेत्र

  • अंबेडकरनगर में 7 बीडीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव
  • राजेंद्र तिवारी को कटेहरी से भीटी भेजा गया
  • जगन्नाथ बने कटेहरी के नए बीडीओ

अंबेडकरनगर। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला ने सात खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न विकास खंडों में नई तैनाती की गई है, जबकि अन्य जनपदों से आए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार राजेन्द्र तिवारी को कटेहरी से स्थानांतरित कर भीटी विकास खंड भेजा गया है। वहीं जगन्नाथ को रामनगर से कटेहरी का खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। अशोक कुमार को अकबरपुर विकास खंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फेरबदल के क्रम में दिनेशराम को जलालपुर से रामनगर स्थानांतरित किया गया है। सतीश सिंह को भियांव से बसखारी भेजा गया है, जबकि निरंजन प्रकाश को भियांव विकास खंड का कार्यभार सौंपा गया है। शैलेन्द्र कुमार को जलालपुर विकास खंड का नया खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला ने कहा कि विकास कार्यों में गति लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को अपने-अपने विकास खंडों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button