ब्लैक बैकलेस गाउन में निया शर्मा का बोल्ड फोटोशूट वायरल

  • निया शर्मा ने ब्लैक बैकलेस गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट
  • रेड लिपस्टिक और वेवी हेयर से बढ़ाया लुक का ग्लैमर
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, फैंस कर रहे तारीफों की बौछार

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार फिर अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक से इंटरनेट पर छा गई हैं। इस बार निया ने ब्लैक बैकलेस गाउन में फोटोशूट करवाकर फैंस को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों ने कुछ ही समय में लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया। निया के इस स्टनिंग लुक पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

वेवी हेयर और रेड लिपस्टिक ने बढ़ाया ग्लैमर
निया ने इस बोल्ड लुक को वेवी हेयरस्टाइल और रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया है। कैमरे के सामने उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक फैन ने लिखा, “उफ्फ गॉर्जियस,” वहीं एक और ने कहा, “हाय ये गर्मी।” कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में फायर और दिल वाले इमोजी की बरसात कर दी।

सोशल मीडिया पर हैं सुपरहिट
निया शर्मा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती हैं। यही वजह है कि उनके इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने फी फी आइलैंड्स से अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिन पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

ये भी पढ़ें-ममता सरकार पर भाजपा का सीधा हमला- बताया ‘क्रूर और पक्षपाती’

कुकिंग शो में नज़र आ रही हैं निया
वर्क फ्रंट की बात करें तो निया शर्मा इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2’ की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने 2010 में टीवी शो ‘काली – एक अग्निपरीक्षा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading