यूक्रेन को नाटो का पूर्ण सदस्य बनाने पर सहमति नहीं बनी: स्टोल्टेनबर्ग

ब्रुसेल्स। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्यों में यूक्रेन को पूर्ण सदस्य बनाने के लिए कोई सहमति नहीं बन पायी है। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने यह जानकारी दी है।

स्टोल्टेनबर्ग ने रविवार को एचबीओ पर एक्सियोस को बताया कि यूक्रेन के साथ नाटो की साझेदारी की बात काफी करीब पहुंच गई है। यूक्रेन को हालांकि गठबंधन का पूर्ण सदस्य बनाने के लिए फिलहाल कोई सहमति नहीं बनी है।

अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य देश बनाए जाने की कोई भी आकांक्षा को स्वीकृति नहीं मिली है।

वाॅशिंगटन में एक यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान एक नए अमेरिकी-यूक्रेनी रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें नाटो में शामिल होने के लिए यूक्रेन की आकांक्षाओं के लिए अमेरिका की तरफ से समर्थन मिलने की पुष्टि करने वाला प्रावधान भी शामिल है।

यूक्रेन की नाटो सदस्यता की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए पेंटागन के प्रमुख लॉयड ऑस्टिन ने कीव की आकांक्षाओं के लिए अमेरिका के समर्थन की पुष्टि की।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *