- सैफ ने ‘ओमकारा’ में लंगड़ा त्यागी का यादगार किरदार निभाया
- लंगड़ा त्यागी के किरदार के लिए आमिर खान को कास्ट किया गया था
- आमिर को फिल्म के लिए सही नहीं माना गया, इस वजह से सैफ को कास्ट किया गया
नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म ओमकारा को भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिल पाई हो, लेकिन इस फिल्म को समय के साथ एक कालातीत कल्ट Status मिल चुका है। फिल्म में सैफ अली खान द्वारा निभाया गया लंगड़ा त्यागी का किरदार आज भी दर्शकों के बीच चर्चित है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस किरदार को निभाने के लिए सैफ अली खान पहली पसंद नहीं थे?
आमिर खान थे लंगड़ा त्यागी के लिए पहली पसंद
इस भूमिका के लिए शुरुआत में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को कास्ट किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान ने इस किरदार के लिए हामी भी भर दी थी और वह फिल्म के लिए तैयार थे। हालांकि, कुछ समय बाद कास्टिंग में बदलाव हुआ और आमिर को लंगड़ा त्यागी के किरदार से बाहर कर दिया गया। इसके बाद यह भूमिका सैफ अली खान को दी गई।
क्यों बदला गया कास्टिंग?
फिल्म के लेखक रॉबिन भट्ट ने बताया कि आमिर खान इस किरदार के लिए पूरी तरह से उपयुक्त नहीं थे। उनके अनुसार, आमिर के व्यक्तित्व और लंगड़ा त्यागी के किरदार के बीच कुछ मेल नहीं था, इस वजह से उन्हें कास्ट से बाहर कर दिया गया। वहीं, सैफ को कास्ट करने के बावजूद, उन्हें फिल्म की पश्चिमी यूपी की लोकल बोली बोलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा था।








