ओपी राजभर के वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव के पोस्ट से बढ़ी सियासी गर्मी

ओम प्रकाश राजभर के बयान से यूपी की राजनीति गरम, PDA बनाम NDA पर मचा बवाल

लखनऊ : कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने Uttar Pradesh की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष राजभर वर्ष 2027 में “पीडीए की सरकार” बनने की बात कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने अपने बयान में सुधार करते हुए “एनडीए सरकार” कह दिया।

दरअसल पत्रकारों ने राजभर से सवाल पूछा था कि 2027 में प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, पीडीए आ रहा है।” इतना कहते ही उनके पास बैठे एक नेता ने उन्हें कोहनी मारकर इशारा किया, जिसके बाद राजभर ने तुरंत बयान बदलते हुए कहा कि “एनडीए की सरकार आएगी।”

वीडियो वायरल होने के बाद Akhilesh Yadav ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि सच अनजाने में बाहर आ जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राजभर मन से पीडीए की सरकार चाहते हैं, लेकिन राजनीतिक मजबूरियों के कारण खुलकर नहीं बोल पा रहे।

इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में पीडीए बनाम एनडीए की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे बयान गठबंधन राजनीति और सियासी समीकरणों को और दिलचस्प बना सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button