ओपनएआई का भारत में पहला ऑफिस, दिल्ली में 50-सीटर स्पेस लीज पर

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी ओपनएआई ने भारत में अपना पहला ऑफिस खोलते हुए दिल्ली में 50-सीटर ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। यह ऑफिस कॉरपोरेटएज के साथ लीज समझौते के तहत स्थापित किया गया है।

ओपनएआई ने अगस्त 2025 में भारत में ऑफिस खोलने की घोषणा की थी। फिलहाल कंपनी दिल्ली में ही अपना स्थानीय ऑपरेशन शुरू कर रही है और सरकार, बिजनेस और डेवलपर्स के साथ काम करने के लिए स्थानीय टीम तैयार कर रही है।

CEO सैम ऑल्टमैन का बयान

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि भारत में पहला ऑफिस खोलना कंपनी का अहम प्लान है, ताकि AI को भारत के लिए और भारत के साथ विकसित किया जा सके। उन्होंने भारत में AI अपनाने की अद्भुत रफ्तार की तारीफ की और निवेश के लिए उत्साह जताया।

भारत कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट

  • यूजर्स के लिहाज से अमेरिका के बाद भारत ओपनएआई का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है।
  • पिछले एक साल में भारत में चैटजीपीटी के वीकली एक्टिव यूजर्स चार गुना से अधिक बढ़ गए हैं।
  • भारत डेवलपर्स के टॉप-5 मार्केट में भी शामिल है।
  • दुनिया भर में चैटजीपीटी उपयोग करने वाले छात्रों में सबसे अधिक छात्र भारत से हैं।

कॉरपोरेटएज के बारे में

कॉरपोरेटएज एक प्रीमियम वर्कस्पेस प्रोवाइडर है, जो फुली-फर्निश्ड, रेडी-टू-मूव ऑफिस प्रदान करता है। सुविधाओं में हाई-स्पीड इंटरनेट, मीटिंग रूम, सिक्योरिटी और हाउसकीपिंग शामिल हैं।

हाल ही में कॉरपोरेटएज ने दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नारौजी नगर में 42,000 वर्गफुट का प्रीमियम ऑफिस लीज पर लिया, जिसमें 500+ वर्कस्टेशन, 5 हाई-टेक मीटिंग रूम, प्राइवेट फोन बूथ, कोलैबोरेटिव स्पेस और वर्कबेंच कैफे शामिल हैं। कंपनी वित्त वर्ष के अंत तक कुल 5.9 लाख वर्गफुट पोर्टफोलियो तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button