पंजाब से की गद्दारी की … राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ते ही भड़के संजय सिंह

राघव चड्ढा के इस्तीफे के बाद तेज हुई बयानबाजी, भाजपा पर सरकार तोड़ने के आरोप

दिल्ली : आम आदमी पार्टी में उठे सियासी तूफान के बीच संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया जा रहा है और AAP के बागी सांसदों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

ऑपरेशन लोटस विवाद: पंजाब की राजनीति में उबाल

संजय सिंह ने दावा किया कि भाजपा राज्य में भगवत मन सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की रणनीति अपनाई जा रही है।

राघव चड्ढा का इस्तीफा: AAP में बड़ा झटका

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब राघव चड्डा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और अब जनहित के बजाय निजी हितों पर काम कर रही है।

‘जनता नहीं करेगी माफ’: संजय सिंह का पलटवार

संजय सिंह ने कहा कि जिन नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया, वही अब पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। उनके अनुसार, यह कदम पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात है और लोग इसे कभी नहीं भूलेंगे।

केंद्र सरकार पर सीधा हमला

संजय सिंह ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button