ऑपरेशन सिंदूर- क्या यह भारत की सबसे बड़ी जवाबी कार्रवाई है?

  • सचिन तेंदुलकर बोले- आतंक के खिलाफ एकजुट भारत की जीत
  • ऑपरेशन सिंदूर- भारतीय वायुसेना की निर्णायक कार्रवाई
  • पहलगाम हमले के जवाब में भारत की एयर स्ट्राइक से कांपा PoK

नई दिल्ली। पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय वायुसेना ने मंगलवार देर रात 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की संभावना है। सेना की इस कार्रवाई पर देश भर में सराहना हो रही है और क्रिकेट जगत के दिग्गज भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर: “एकता में निडर, असीमित शक्ति”
पूर्व क्रिकेटर और भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन की मानद उपाधि प्राप्त सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एकता में निडर, असीमित शक्ति। भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं, जय हिंद, ऑपरेशन सिंदूर।”

शिखर धवन: “भारत आतंकवाद के खिलाफ हमेशा खड़ा रहा है”
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से भिड़ चुके शिखर धवन ने भी सेना की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “भारत आतंकवाद के खिलाफ हमेशा से खड़ा है। भारत माता की जय।”

गौतम गंभीर: “अब कोई भारत-पाक मैच नहीं”
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कोच गौतम गंभीर ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जय हिंद, ऑपरेशन सिंदूर।” उन्होंने ABP समिट में यह भी कहा, “अब भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मैच नहीं होना चाहिए, चाहे वह ICC टूर्नामेंट ही क्यों न हो।”

Back to top button