यूपी के वेटरन क्रिकेटर मुश्ताक अली का निधन

प्रयागराज। करीब 72 प्रथम श्रेणी मैचों में उत्तर प्रदेश और रेलवे समेत अन्य टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले हरफनमौला क्रिकेटर मुश्ताक अली का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह करीब 85 वर्ष के थे।

हरफनमौला खिलाड़ी मुश्ताक ने 72 प्रथम श्रेणी मैचों में 2300 रन बनाये जिसमें दो शतक शामिल है। इसके अलावा उन्होने 85 विकेट भी लिये थे। पहले वह उत्तर प्रदेश के लिये खेलते थे जबकि बाद में उन्होने रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। वह दलीप ट्राफी में सेंट्रल जोन और नार्थ जोन के लिये भी खेले।

मुश्ताक ने अपने करियर की शुरूआत उन्नत तकनीक के मध्यक्रम के बल्लेबाज और मीडियम पेसर के तौर पर की थी हालांकि बाद में उन्होने आफ ब्रेक स्पिन गेंदबाजी में महारथ हासिल की। उन्होने करीब 55 वर्ष की उम्र तक क्रिकेट की सेवा की। मृदुल भाषी मुश्ताक को क्रिकेट के प्रति समर्पण के लिये याद किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button