
पुनरीक्षण और कंप्यूटरीकरण का तय कार्यक्रम
निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं के डुप्लीकेशन हटाने और कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया 21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक चलेगी। इसके बाद 29 मई से 9 जून तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांक निर्धारण, एसवीएन आवंटन और मतदाता सूची की तैयारी से जुड़े कार्य पूरे किए जाएंगे।
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। सभी निर्धारित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, इस पर विशेष जोर दिया गया है।
अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे कार्यालय
निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय सारिणी के अनुसार सभी कार्य पूर्ण किए जाएं, ताकि अंतिम प्रकाशन समय पर किया जा सके।









