6 और 7 सितंबर को होगी पीईटी परीक्षा

  • UPSSSC PET परीक्षा 6-7 सितंबर को अंबेडकरनगर में आयोजित
  • कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 38,784 अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 बजे तक

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आगामी 6 और 7 सितंबर को जिले में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।परीक्षा के लिए जिले में कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2 राजकीय, 9 एडेड और 10 सीबीएसई स्कूल शामिल हैं। इस बार 38,784 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न होगी।पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।हर पाली में 9,696 परीक्षार्थी बैठेंगे।प्रशासन ने नकल पर रोक लगाने और परीक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और उतनी ही संख्या में स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी अनिवार्य होगी। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा।जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Back to top button