कानपुर में घना कोहरा और सर्द हवाओं से हादसों का खतरा बढ़ा

कानपुर। शहर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विज़िबिलिटी शून्य के करीब थी और गलन बढ़ गई। इसी कोहरे के बीच यशोदा नगर एलिवेटेड पर टमाटर से भरा पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। पिकअप की केबिन में फंसे दो युवक को फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से बाहर निकाला। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

शहर में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम के हालात के मुताबिक, सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ का एक साथ असर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान सुबह कोहरा और दोपहर में हल्की धूप का दौर रहेगा, लेकिन धूप का असर बेहद कम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button