पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ के खिलाफ याचिका दायर

इस्लामाबाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ के खिलाफ कराची की अदालत में शुक्रवार को याचिका दायर की गई। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के झंडे और पार्टी रैलियों के फुटेज का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फिल्म में PPP को आतंकवाद का समर्थन करने वाली पार्टी के रूप में दिखाने का भी आरोप लगाया गया है।

याचिकाकर्ता और आरोप
याचिका पीपीपी के कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर ने कराची के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट (साउथ) में दाखिल की। याचिकाकर्ता ने फिल्म के निर्देशक, निर्माता, कलाकार और प्रचार से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ FRI दर्ज करने की मांग की है। याचिका में लीड एक्टर रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेनी, निर्देशक आदित्य धर, निर्माता लोकेश धर और ज्योति किशोर देशपांडे के नाम शामिल हैं।

फिल्म में पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुँचाने का आरोप
याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर में बेनजीर भुट्टो और PPP से जुड़े दृश्य बिना कानूनी अनुमति के दिखाए गए। साथ ही फिल्म में कराची के लियारी इलाके को ‘आतंकियों का युद्ध क्षेत्र’ बताया गया, जो पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला और भ्रामक है।

मोहम्मद आमिर ने बताया कि फिल्म PPP, उसके नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नफरत फैलाने और अपमानित करने का काम करती है। उन्होंने पाकिस्तान दंड संहिता की धाराओं 499, 500, 502, 504, 505, 153-ए और 109 का हवाला दिया है।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *