पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कुछ शहरों में मामूली बदलाव

  • देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
  • कुछ शहरों में मामूली बदलाव दर्ज
  • जयपुर, नोएडा में रेट घटे, पटना में बढ़े

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। शनिवार 28 जून को भी सरकारी तेल विपणन कंपनियों—इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम—ने ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनाए रखी है। हालांकि कुछ शहरों में मामूली बदलाव जरूर देखने को मिला है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और ब्रेंट क्रूड ऑयल 65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया है।

देशभर के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर

  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97 प्रति लीटर

  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95, डीजल ₹91.76 प्रति लीटर

  • चेन्नई: पेट्रोल ₹101.03, डीजल ₹92.61 प्रति लीटर

कुछ शहरों में रेट घटे या बढ़े

  • जयपुर: पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर ₹104.38, डीजल 31 पैसे घटकर ₹89.90

  • तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹107.40 (-08 पैसे), डीजल ₹96.28 (-20 पैसे)

  • नोएडा: पेट्रोल ₹94.71 (-16 पैसे), डीजल ₹87.81 (-20 पैसे)

  • पटना: पेट्रोल ₹106.11 (+70 पैसे), डीजल ₹92.32 (+66 पैसे)

क्रूड ऑयल की ताजा स्थिति

शनिवार सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत गिरकर $65.03 प्रति बैरल पर पहुंच गई है। एक दिन पहले यह $65.57 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Back to top button