महिला हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अम्बेडकरनगर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में देव इंद्रावती महिला महाविद्यालय में राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की बालिकाएं भाग ले रही हैं।

सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत महिला खिलाड़ियों को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी।

उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076 और 108 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। खिलाड़ियों को आपात स्थिति में इन सेवाओं का सही तरीके से इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

इस दौरान बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से समाधान भी किया गया।

साथ ही साइबर सुरक्षा पर भी जानकारी दी गई। खिलाड़ियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button