अम्बेडकरनगर में उर्वरकों की भरपूर उपलब्धता

अम्बेडकरनगर। जनपद में रबी फसलों के लिए उर्वरकों की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि दिसम्बर माह तक जनपद को आवंटित उर्वरकों के सापेक्ष आपूर्ति लक्ष्य से अधिक रही है। वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया और फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध हैं।

लक्ष्य से अधिक रही उर्वरकों की आपूर्ति

जिला कृषि अधिकारी के अनुसार जनपद में दिसम्बर माह तक यूरिया का लक्ष्य 20,992 मीट्रिक टन निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 32,280 मीट्रिक टन की उपलब्धता हुई है। इसी प्रकार डीएपी का लक्ष्य 12,089 मीट्रिक टन के मुकाबले 13,450 मीट्रिक टन, एनपीके का लक्ष्य 3,855 मीट्रिक टन के सापेक्ष 8,331 मीट्रिक टन तथा एसएसपी का लक्ष्य 12,083 मीट्रिक टन के सापेक्ष 16,449 मीट्रिक टन की आपूर्ति की गई है। वहीं एमओपी का लक्ष्य 450 मीट्रिक टन के सापेक्ष 378 मीट्रिक टन उपलब्ध कराया गया है।

वितरण के बाद भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद

उर्वरकों के वितरण के बाद भी जनपद में स्टॉक संतोषजनक बना हुआ है। वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में संयुक्त रूप से यूरिया 9,784 मीट्रिक टन, डीएपी 3,242 मीट्रिक टन, एनपीके 2,172 मीट्रिक टन, एसएसपी 5,805 मीट्रिक टन तथा एमओपी 80 मीट्रिक टन उपलब्ध है। कृषि विभाग के अनुसार यह मात्रा किसानों की वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button