ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो

ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो

देश : नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की प्रोफाइल फोटो बदल दी है। नई प्रोफाइल तस्वीर में ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो और भारतीय तिरंगे को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक भावुक पोस्ट भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जीत देश के वीर सैनिकों के साहस, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है। पीएम ने कहा कि हर भारतीय को सेना के अदम्य साहस पर गर्व है।

2025 में हुआ था ऑपरेशन सिंदूर

यह सैन्य अभियान वर्ष 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था। उस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की थी।

भारतीय वायुसेना ने कथित तौर पर 23 मिनट के भीतर कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई में आतंकवादी लॉन्च पैड और रणनीतिक ठिकाने ध्वस्त किए गए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को भी विफल करने का दावा किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में संस्कृत श्लोक का भी उल्लेख किया और कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश किसी भी प्रकार के सीमापार आतंकवाद और परमाणु ब्लैकमेल को स्वीकार नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सेना के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button