
लखनऊ। शहर में आज 17 जनवरी को सुबह से ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। सुबह 10 बजे तक धूप निकलने से पहले हल्की ठंडी हवा के साथ गलन का असर बना रहा। बावजूद इसके, बच्चे स्कूलों के लिए घरों से निकले।
मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम रहा।
शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर स्तर पर पहुंच गया। सुबह अलीगंज में AQI 360 और गोमती नगर में 323 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में आता है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में 288 और लालबाग में 285 के साथ खराब श्रेणी में रहे। वहीं अंबेडकर यूनिवर्सिटी 137 और कुकरैल का AQI 131 मॉडरेट लेवल में रहा।
सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने लोगों को सर्दी और प्रदूषण दोनों से सावधान रहने की सलाह दी है।








