त्योहारों के बाद यात्रियों की भीड़ से रेल-हवाई सेवाओं पर दबाव

  • दीपावली-छठ के बाद यात्रियों की भारी भीड़
  • ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों ने उड़ानों की राह पकड़ी
  • लखनऊ-मुंबई रूट का किराया ₹25 हजार से पार

लखनऊ। दीपावली और छठ पर्व के बाद यात्रा की भारी भीड़ से रेल और हवाई सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को मजबूरी में हवाई सफर करना पड़ रहा है। लेकिन बढ़ी मांग के कारण हवाई किराया अब आसमान छू रहा है।

ट्रेनों में वेटिंग, यात्रियों का रुख एयरपोर्ट की ओर

रेलवे की अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में दीपावली के बाद भी वेटिंग लिस्ट खत्म नहीं हो रही। लखनऊ से मुंबई, दिल्ली, पटना, बेंगलुरु और पुणे जाने वाली ट्रेनों में सैकड़ों की वेटिंग है। सीट न मिलने पर कई यात्रियों ने हवाई जहाज से यात्रा का विकल्प चुना, लेकिन एयरलाइंस ने किराए में कई गुना इजाफा कर दिया है।

लखनऊ-मुंबई रूट का किराया ₹25 हजार तक पहुंचा

त्योहारों के बाद मुंबई रूट का हवाई किराया सबसे अधिक बढ़ा है।

  • इंडिगो की सीधी फ्लाइट ₹24,336

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ₹22,085

  • एयर इंडिया ₹25,723 तक पहुंच गई है।
    आम दिनों में यही टिकट ₹5,000–₹6,000 में उपलब्ध होते हैं।

दिल्ली-बेंगलुरु रूट भी महंगा हुआ

लखनऊ से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान ₹15,523, जबकि इंडिगो की सुबह की फ्लाइट ₹8,248 में मिल रही है।
बेंगलुरु रूट पर —

  • अकासा एयर: ₹16,301

  • इंडिगो: ₹20,992

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस: ₹22,165
    तक पहुंच चुके हैं।

कंपनियों का दावा—छठ तक रहेगी स्थिति वही

एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य से तीन गुना तक बढ़ जाती है। मांग बढ़ने से किराए स्वतः बढ़ते हैं। अनुमान है कि छठ पर्व तक हवाई किरायों में स्थिरता नहीं आएगी।

Back to top button