
- Farrukhabad के मैरिज हॉल में हर्ष फायरिंग से हड़कंप
- दुल्हन के जीजा को पेट में लगी गोली, हालत गंभीर
- लोक जन शक्ति पार्टी से जुड़े नेता के बाउंसर पर आरोप
कायमगंज। उत्तर प्रदेश के Farrukhabad में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को गोली लग गई। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला कायमगंज थाना क्षेत्र के एक मैरिज हॉल का है, जहां द्वारचार और जयमाल की रस्में चल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयमाल स्टेज से करीब 50 मीटर की दूरी पर बैठे कुछ लोगों की ओर से अचानक फायरिंग की गई। इसी दौरान चली गोली दुल्हन के जीजा गौरव सक्सेना के पेट में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।
गोली लगते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। इस बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी और उसके साथ मौजूद लोग वहां से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि शादी मोहल्ला जवाहरगंज निवासी जय सक्सेना की थी, जिनका विवाह नवाबगंज क्षेत्र की सोनी से हो रहा था। समारोह में Lok Janshakti Party से जुड़े राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम सक्सेना भी अपने बाउंसरों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि उन्हीं के एक बाउंसर ने हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चलाई।
घटना के बाद परिजनों ने घायल गौरव को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।









