सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए योजनाओं का प्रचार

जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अम्बेडकरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है। निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोकगीत, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन तक सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सरल तरीके से पहुंचाना है।

किछौछा और बावली चौक में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

इसी क्रम में मंगलवार को किछौछा स्थित जय गुरुदेव दुर्गा मंदिर, निषाद नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं विकासखंड जहांगीरगंज के बावली चौक पर भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने लोकगीत, देशभक्ति गीत और सामाजिक संदेशों से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। गीत-संगीत के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई गई।

सांस्कृतिक दलों ने दी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में श्रीमंत छविलाल पाल लोक संगीत पार्टी, प्रकृति यादव (गांव कनेक्शन म्यूजिकल ग्रुप), श्रीमंत प्रतिमा यादव सांस्कृतिक दल तथा स्वरांजली ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी। गीतों और संवाद शैली के माध्यम से लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button