लखनऊ में दुग्ध मंडी हटाने पहुंचे अधिकारियों का विरोध

व्यापारियों के हंगामे के बाद टीम लौटी

  • सैरपुर के छठा मील चौराहे पर हुआ विरोध प्रदर्शन
  • टीन शेड हटाने पहुंची टीम को लौटना पड़ा
  • व्यापारियों ने मंडी हटाने की योजना का किया विरोध

Lucknow के सैरपुर इलाके में स्थित पुरानी दुग्ध मंडी को हटाने पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों को मंगलवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। छठा मील चौराहे के पास मंडी परिसर में टीन शेड हटाने की कोशिश के दौरान बड़ी संख्या में दुग्ध व्यापारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह मंडी परिसर में कार्रवाई करने पहुंची टीम टीन शेड हटाने लगी थी। इसकी सूचना मिलते ही दुग्ध व्यापारी साइकिलों से मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बढ़ते विरोध और तनाव को देखते हुए कार्रवाई करने पहुंची टीम बिना कोई कदम उठाए वापस लौट गई।

व्यापारियों का आरोप है कि मंडी परिषद 20 साल पुरानी दुग्ध मंडी को हटाकर वहां नया मार्केट बनाना चाहती है। उनका कहना है कि यह मंडी कई परिवारों की रोजी-रोटी का प्रमुख साधन है और इसे हटाने से सैकड़ों लोगों का रोजगार प्रभावित होगा।

दुग्ध व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि वे किसी भी कीमत पर मंडी को हटाने नहीं देंगे और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button