पूर्णिमा सिंह यादव ने UPPCS में सफलता पाई, क्षेत्र में खुशी की लहर

सीतापुर: पहला विकास खंड के मोहम्मदपुर कलां गांव की बेटी पूर्णिमा सिंह यादव ने UPPCS अंतिम परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सफलता के बाद पूर्णिमा सबसे पहले अपने ननिहाल फिरोजपुर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। परिजनों ने बैंड-बाजे, फूल-मालाओं और गुलदस्तों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें लड्डुओं से तौलकर सम्मानित भी किया गया।

स्वागत समारोह में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पूर्णिमा को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ननिहाल में स्वागत के बाद पूर्णिमा पहाड़पुर स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अपने गांव मोहम्मदपुर कलां पहुंचने पर वहां भी उनका भव्य स्वागत किया गया।

पूर्णिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता नरेंद्र सिंह यादव, माता नीलम सिंह यादव, भाइयों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास का परिणाम है।

उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता, अगर उसे पाने का संकल्प मजबूत हो।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *