जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष वॉलीबॉल टीम अखिल भारतीय पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में हिस्सा लेने के लिए रविवार दोपहर दो बजे कोलकाता रवाना हुई। प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के अडमास विश्वविद्यालय में आयोजित होगी।
कुलपति ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके सिंह ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए सच्ची खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने की अपील की।
प्रो. सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, संयम और चरित्र निर्माण का भी माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने को कहा।
कोच और मैनेजर की देखरेख में जाएगी टीम
पुरुष वॉलीबॉल टीम के मैनेजर डॉ. सत्य प्रकाश सिंह और कोच दिलीप कुमार हैं। टीम को रवाना करने के मौके पर खेलकूद प्रभारी राधेश्याम सिंह (मुन्ना), खेल सहायक रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह और जितेंद्र पाण्डेय भी मौजूद रहे।









