राजा भैया ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग में हासिल किया तीसरा स्थान

  • यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप
  • क्ले पिजन ट्रैप में कांस्य पदक
  • 25 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन
  • NRAI के लाइफटाइम सदस्य
  • शूटिंग का वीडियो भी आया सामने

नई दिल्ली/प्रतापगढ़। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) स्पर्धा में 25 अंक हासिल किए।

यह प्रतियोगिता 21 से 30 जून तक नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हुई थी। राजा भैया ने प्रतियोगी संख्या 71 के रूप में हिस्सा लिया था। बुधवार को प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान उनकी शूटिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सटीक निशाना लगाते दिखाई दे रहे हैं। राजा भैया लंबे समय से शूटिंग और हथियारों के शौकीन माने जाते हैं।

राजा भैया नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के लाइफटाइम सदस्य हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता उदय प्रताप सिंह भी शूटर रहे हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने शूटिंग शुरू की थी।

हर वर्ष दशहरे के अवसर पर राजा भैया अपने शस्त्रागार में रखे हथियारों की पूजा करते हैं। पिछले वर्ष उनके शस्त्र पूजन का वीडियो भी चर्चा में रहा था, जिसमें 200 से अधिक देशी और विदेशी हथियार प्रदर्शित किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button