04 फरवरी 2022 को रिलीज होगी राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर की बधाई दो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म ‘बधाई दो’ 04 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘बधाई दो’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 04 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। जंगली पिक्चर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “रिलीज शेड्यूल में बदलाव के कारण बधाई दो की रिलीज डेट 04 फरवरी 2022 कर दी गई है। अब यह फिल्म प्यार के महीने में आ रही है और इससे अच्छा तरीका महीने की शुरूआत का हो ही नहीं सकता।”

गौरतलब है कि फिल्म ‘बधाई दो’ जंगली पिक्चर्स के प्रोडक्शन तले बन रही है, जिसका निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में राजकुमार राव महिला थाने के एक पुलिसकर्मी जबकि भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *