TMC में बगावत तेज: बागी सांसदों की दिल्ली में अहम बैठक

भूपेंद्र यादव के आवास पर जुटे कई सांसद, लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की तैयारी, 22 सांसदों के समर्थन का दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट के सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा प्रभारी Bhupender Yadav के आवास पर अहम बैठक की। इस बैठक में TMC सांसद सायोनी घोष, प्रसून बनर्जी समेत कई नेता मौजूद रहे, जबकि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

दिल्ली पहुंचने के बाद सायोनी घोष ने मीडिया से कहा कि वह अभी कोई बयान नहीं देंगी और सही समय आने पर ही स्थिति स्पष्ट करेंगी। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने पहले ही सायोनी घोष और माला रॉय को पार्टी पदों से हटा दिया है। सायोनी घोष TMC की यूथ विंग की अध्यक्ष थीं।

सूत्रों के अनुसार, बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर Om Birla से मुलाकात कर सकते हैं। बागी गुट की सांसद काकोली घोष ने दावा किया है कि उनके पास अब 22 सांसदों का समर्थन है, जबकि इससे पहले 20 सांसदों का दावा किया गया था और 19 सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र भी सामने आया था।

TMC के कुल 28 लोकसभा सांसद हैं, जबकि 13 राज्यसभा सांसदों में से 4 के पार्टी छोड़ने और इस्तीफे की भी खबरें सामने आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button