लखनऊ में नौ दिन बाद राहत- पारा 40 डिग्री से नीचे

  • लखनऊ में 9 दिन बाद तापमान 40 डिग्री से नीचे
  • प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना
  • 21-22 मई को लो प्रेशर बनेगा, बढ़ेगी बारिश

लखनऊ। राजधानी में सोमवार को नौ दिन बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि फिलहाल आसमान साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बीते 10 मई को लखनऊ में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। इस दौरान हवा में नमी 45% रही और बारिश दर्ज नहीं हुई।

प्रदेश के कई जिलों में आंधी और गरज-चमक की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पंजाब से लेकर बांग्लादेश तक सक्रिय वेदर सिस्टम और नम पूर्वी हवाओं की वजह से प्रदेश के दक्षिणी इलाकों को छोड़कर बाकी हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है। आज कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

21-22 मई को बनेगा लो प्रेशर, बढ़ेगी बारिश की संभावना

अगले दो-तीन दिनों में तराई क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। हालांकि बाकी प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा।

ये भी पढ़ें-IPL मैच को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक प्लान लागू- भारी वाहनों पर रोक

मौसम विभाग के मुताबिक 21-22 मई के आसपास अरब सागर में लो प्रेशर एरिया विकसित होने की संभावना है। इससे नम दक्षिण-पश्चिमी हवाएं उत्तर प्रदेश की ओर आएंगी, जो पहले से सक्रिय दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ मिलकर बारिश की तीव्रता और क्षेत्र को बढ़ाएंगी। इससे पूरे प्रदेश में तापमान सामान्य बना रहेगा, जबकि दक्षिणी जिलों में बदलाव की संभावना कम है।

Related Posts

बजट सत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

लखनऊ। लखनऊ में विधान परिषद के बजट सत्र 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और…

Continue reading
बस्तौली में 7 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने बस्तौली गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन खाली कराई। आरोप है कि यहां अवैध…

Continue reading