रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर पहुँचने की संभावना

नई दिल्ली। सरकार आज, 12 नवंबर, अक्टूबर महीने के रिटेल महंगाई (CPI) के आंकड़े जारी करेगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि महंगाई दर 0.50% तक पहुंच सकती है, जो रिकॉर्ड सबसे निचले स्तर पर होगी।

महंगाई में गिरावट के कारण:

  • खाने-पीने की चीजों की कीमतों में लगातार कमी।
  • GST में हाल ही में हुई कटौती।
  • बेस ईयर 2012 के आधार पर ये महंगाई दर अब तक की सबसे कम रहेगी।

पिछले महीनों का रुझान:

  • सितंबर में महंगाई 1.54% पर थी, जो लगभग 8 साल के निचले स्तर पर थी।
  • जून 2017 में महंगाई 1.46% थी, अब तक की सबसे कम।
  • अगस्त में रिटेल महंगाई 2.07% दर्ज की गई थी।

बेस ईयर क्या होता है?
बेस ईयर वह साल होता है जिसे मूल (आधार) माना जाता है। उस साल की चीजों की औसत कीमत को 100 माना जाता है। भविष्य के सालों की कीमतों की तुलना इसी साल से की जाती है, ताकि महंगाई दर पता चले।
उदाहरण:

  • 2020 में 1 किलो टमाटर = ₹50 (बेस ईयर)
  • 2025 में 1 किलो टमाटर = ₹80
  • महंगाई = (80−50)/50×100=60(80-50)/50 × 100 = 60%(80−50)/50×100=60

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button