कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की

कानपुर। कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर जान दे दी। वारदात का पता उस वक्त चला, जब पुलिस बाइक के नंबर से फौजी की पहचान कर उसके घर पहुंची।

घर के अंदर जाने पर पत्नी और बेटे की फर्श पर लाश मिली। पत्नी के सिर और बेटे के सीने में गोली मारी गई थी। किचन से बेडरूम तक खून फैला हुआ था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अफसरों को इसकी जानकारी दी।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि फौजी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान रिटायर फौजी चेतराम पासवान (51), उसकी पत्नी सुनीता वर्मा (40) और बेटे दीप (16) के रूप में हुई है।

Related Posts

कलेक्ट्रेट परिसर में दो सगे भाइयों का आत्मदाह का प्रयास

कानपुर। कानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान दो सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास…

Continue reading
लखनऊ में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा

लखनऊ। लखनऊ में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह का संचालन PAC दीवान का बेटा अपने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *