RSS के 100 वर्ष पूरे, ‘पंच परिवर्तन’ अभियान पर जोर

कानपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (कानपुर प्रांत) की ओर से शहर के एक होटल में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने संघ के 100 वर्ष पूरे होने और आगामी “पंच परिवर्तन” अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संघ ने समाज सेवा के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं और विजयदशमी 2025 तक देशभर में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत हिंदू सम्मेलन और घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को संगठन की गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी दी गई।

नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि संघ किसी का विरोधी नहीं है, बल्कि समाज में शिक्षा, सुरक्षा और विकास के लिए निरंतर कार्य करता है। उन्होंने बताया कि विभिन्न संवाद कार्यक्रमों के जरिए देशभर में हर वर्ग के लोगों से संपर्क स्थापित किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि संघ ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और सेवा कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। साथ ही 1948 में लगे प्रतिबंध और 1975 के आपातकाल के दौरान संघ पर लगी रोक का भी उल्लेख किया।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *