साध्वी समाहिता ने ताजमहल को तेजोमहालय बताया, विवाद फिर गरम

साध्वी समाहिता ने ताजमहल को तेजोमहालय बताया, हिंदू संगठनों का दावा Shiva Ji के निवास का

कोर्ट में चल रहे केस के बीच शाहजहां के उर्स का विरोध जारी

आगरा। ताजमहल को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब साध्वी समाहिता के बयान से यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। उन्होंने ताजमहल को तेजोमहालय बताते हुए दावा किया कि इसमें भगवान महादेव कैद हैं।

साध्वी समाहिता ने यह बयान आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान दिया। उन्होंने कहा, “आप परिक्रमा लगाते हो, तो आपकी परिक्रमा तेजोमहालय से प्रसिद्ध हो। आने वाले 5 हजार साल तक हिंदुओं का डंका बजेगा।”

हिंदूवादी संगठनों की ओर से लंबे समय से ताजमहल को शिव मंदिर और तेजोमहालय होने का दावा किया जा रहा है। इस मुद्दे पर अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने अदालत में ताजमहल बनाम तेजोमहालय केस दाखिल किया है, जिसकी सुनवाई फिलहाल जारी है।

शाहजहां के उर्स का विरोध

हाल ही में शाहजहां के उर्स के आयोजन को लेकर भी हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पुरातत्व विभाग कार्यालय के बाहर धरना दिया और ढोल-मंजीरे व शंख बजाकर शिव चालीसा का पाठ किया। उनका कहना है कि ताजमहल के भीतर भगवान शिव का वास है और जब मामला कोर्ट में विचाराधीन है, तब उर्स का आयोजन उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button