अम्बेडकरनगर में सैनिक बंधु बैठक, लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

चार प्रार्थना पत्रों का निपटारा, एक पर कार्रवाई जारी

अम्बेडकरनगर के एनआईसी सभागार में बृहस्पतिवार को सैनिक बंधु बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों के जल्द निस्तारण पर जोर दिया।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि पिछली बैठक में प्राप्त पांच प्रार्थना पत्रों में से चार का निस्तारण कर दिया गया है। एक प्रकरण पर अभी कार्रवाई जारी है। वर्तमान बैठक में तीन नए प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से दो का मौके पर समाधान किया गया। एक मामले को अगली बैठक के लिए रखा गया है।

गन लाइसेंस और एनओसी पर दिए गए निर्देश

बैठक में गन लाइसेंस नवीनीकरण का मुद्दा भी उठाया गया। जिन सैनिकों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन्हें हथियार राजकोषागार या नजदीकी थाने में जमा करने के निर्देश दिए गए।जिन भूतपूर्व सैनिकों को एनओसी नहीं मिली है, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित अधिकारी से संपर्क करने को कहा गया है।

कार्यालय और विश्राम गृह का कार्य मई तक पूरा होने की उम्मीद

जिला सैनिक कार्यालय और विश्राम गृह का निर्माण कार्य पहले 31 मार्च 2026 तक पूरा होना था। अब इसके मई 2026 तक पूरा होने की संभावना जताई गई है। कार्य की निगरानी के लिए संविदा पर चौकीदार की भर्ती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button