
नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर आधारित वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले की सुनवाई करने का उसके पास अधिकार नहीं है।
कोर्ट ने दिए दो अहम बिंदु
अदालत ने अंतरिम याचिका पर विचार करते हुए दो महत्वपूर्ण सवाल उठाए:
- क्या यह मुकदमा दिल्ली में सुनवाई योग्य है?
- क्या सीरीज में समीर वानखेड़े का चित्रण उनके लिए प्रथम दृष्टया कानूनी रूप से नुकसानदेह है?
समीर वानखेड़े के वकील की दलील
वकील जे. साई दीपक ने दावा किया कि मामला दिल्ली में सुनवाई योग्य है। उन्होंने कहा कि वानखेड़े से जुड़े विभागीय मामले दिल्ली में लंबित हैं और इस मामले में रिपोर्टिंग करने वाले प्रमुख मीडिया संस्थान जैसे हिंदुस्तान टाइम्स और इंडियन एक्सप्रेस भी दिल्ली में स्थित हैं। दीपक ने यह भी बताया कि वेब सीरीज के एक सीन में समीर वानखेड़े को सीधे निशाना बनाया गया है।
अदालत ने खारिज की याचिका
कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि समीर वानखेड़े उचित अदालत में दोबारा याचिका दायर कर सकते हैं।
यह निर्णय समीर वानखेड़े के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वेब सीरीज के खिलाफ उनकी पहली कानूनी चुनौती इस बार सफल नहीं हो सकी।









