संगीता देवी बनीं महिला विंग की जिलाध्यक्ष

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने दी जिम्मेदारी

  • महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में संगठन का बड़ा फैसला
  • “मिशन उत्तर प्रदेश” के तहत व्यापारियों को जोड़ने पर जोर
  • महिला व्यापारियों को मिलेगा मजबूत मंच

अम्बेडकरनगर। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए संगीता देवी को महिला विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि उनके व्यापारिक समाज के प्रति कार्य और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन ने विश्वास जताया है कि संगीता देवी के नेतृत्व में जिले की महिला व्यापारी अधिक संगठित और सक्रिय होंगी। यह नियुक्ति “मिशन उत्तर प्रदेश” के तहत व्यापारियों को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। शत्रुघ्न सोनी ने कहा कि इस निर्णय से महिला व्यापारियों को नई पहचान मिलेगी और उनकी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button