कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन: दो आतंकवादीढेर ढेर

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केर्न सेक्टर में शनिवार को भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। भारतीय सेना को LoC के पार से घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सेना ने इसे ‘ऑपरेशन पिंपल’ नाम दिया है।

ऑपरेशन की जानकारी

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गए। अभी तक उनकी पहचान और संगठन की जानकारी नहीं मिली है। ऑपरेशन जारी है।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कार्रवाई लगातार जारी

  • 5 नवंबर: किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में मुठभेड़, एक जवान घायल।
  • 13 अक्टूबर: कुपवाड़ा के कुंबकडी जंगल में दो आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम।
  • 22 अप्रैल: पहलगाम आतंकी हमला, 26 टूरिस्ट्स की मौत, इसके बाद भारत ने PoK और पाक में 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की।
  • 28 जुलाई: श्रीनगर के हरवान में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए, पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा शामिल।

कुपवाड़ा में जेलों में तलाशी

सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने घाटी की कई जेलों में छापेमारी की। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी नियमित जांच का हिस्सा है और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

सेना की लगातार कार्रवाई

पहलागाम हमले के बाद LoC पर घुसपैठ की कई कोशिशें नाकाम की गई हैं। इंटरनेशनल बॉर्डर पर निगरानी और सर्च ऑपरेशन को और मजबूत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button