शहजादपुर की सब्जी मंडी अतिक्रमण मुक्त, जाम से मिली राहत

अंबेडकरनगर। शहजादपुर की सब्जी मंडी को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया है। नगर पालिका अकबरपुर की कार्रवाई के बाद बाजार को बनगांव रोड स्थित नए स्थल पर शिफ्ट किया गया। इससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी जाम की समस्या में राहत मिली है।

काफी समय से मंडी क्षेत्र में सड़क के बीच ठेले लगने से आवागमन बाधित रहता था। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद सड़क खाली कराई गई।

नगर पालिका ने बनगांव रोड पर संजय टॉकीज के पीछे टीनशेड का निर्माण कराया है। यहां दो से तीन सौ तक सब्जी विक्रेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। शिफ्टिंग के साथ ही विक्रेताओं को नए स्थल पर स्थान दिया जा रहा है।

कार्रवाई के बाद बाजार क्षेत्र में आवागमन सुचारु हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसे राहत भरा कदम बताया है। नगर पालिका ने संकेत दिया है कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button