गर्दन में ऐंठन के चलते शुभमन गिल वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती

कोलकाताभारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार शाम कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। BCCI ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए पुष्टि की कि गिल अस्पताल में भर्ती हैं और बाकी मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी अनुपस्थिति में ऋषभ पंत टीम की कप्तानी संभालेंगे।

शनिवार को बल्लेबाजी के दौरान गिल को अचानक गर्दन में तेज ऐंठन महसूस हुई, जिसके चलते उन्होंने अपनी पारी बीच में ही रोक दी। 35वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद वह क्रीज पर आए और पहली ही गेंद पर चौका लगाया, लेकिन कुछ गेंद बाद स्वीप शॉट खेलते समय उनकी गर्दन में दर्द बढ़ गया। फिजियो की मदद से वे मैदान से बाहर ले जाए गए और महज 4 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए।

तबीयत में सुधार न होने के कारण उन्हें स्कैन के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बाहर निकलते समय गिल गर्दन पर ब्रेस लगाए हुए दिखे और टीम के डॉक्टर व अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

BCCI ने दोपहर में अपडेट जारी करते हुए बताया था कि गिल की स्थिति पर मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है और आगे के उपचार के मुताबिक उनका खेलना तय किया जाएगा। हालांकि बाद में पुष्टि कर दी गई कि वे बाकी मैच में नहीं उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button