सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से चल रही खींचतान के बीच CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने शनिवार सुबह साथ ब्रेकफास्ट किया और एक घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की

दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है और भविष्य में भी नहीं होगा। सिद्धारमैया ने कहा कि वे मिलकर काम करेंगे, वहीं डीके शिवकुमार ने कहा कि वे हाईकमान के आदेश का पालन करेंगे और कोई गुटबाजी नहीं है।

यह मुलाकात हाईकमान के निर्देश पर हुई, ताकि पिछले 15 दिनों से चल रही गुटबाजी के बीच पार्टी में एकता बनी रहे। 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5 साल-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे अब तक स्वीकार नहीं कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button