सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘योद्धा’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने दो नए प्रतिभाशाली निर्देशक के साथ अपनी पहली एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी ‘योद्धा’ की घोषणा की है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म योद्धा की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने मुहूर्त पूजा की तस्वीरें शेयर कर दी है। इन तस्वीरों को सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। पहली तस्वीर मुहूर्त पूजा के दौरान की है, जिसमें फिल्म का क्लैपबोर्ड और भगवान की प्रतिमा दिख रही है।

दूसरे फोटो में सिद्धार्थ एक शॉर्ट को फिल्माने के लिए तैयार दिख रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, योद्धा की शूटिंग शुरू। गौरतलब है कि सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा निर्देशित योद्धा 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फ़िल्म के अन्य मुख्य भूमिकाओं की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *